fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

जानिए पूतला फूंकने के सवाल पर क्या बोले चंदौली सांसद, अखिलेश यादव पर किया कटाक्ष

चंदौली। केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशियों सुशील सिंह और सूर्यमुनी तिवारी के नामांकन में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री यूपी विधानसभा चुनाव में संगठन की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पार्टी की स्थिति काफी बेहतर है। भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। बोले, अखिलेश को दिन में भी सपने देखने की आदत है। इससे उन्हें नहीं रोक सकता।

मुगलसराय विधायक के समर्थन में पुतला फूंकने के सवाल पर कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की संस्तुति पर टिकट फाइनल होता है। बीजेपी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी है। टिकट को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता की अपेक्षाएं होती हैैं। जिन्होंने पुतला फूंका वह भी हमारे भाई है। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कहा कि प्रदेश में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतेगी। चंदौली की सभी चारों विधान सभाओं में बीजेपी प्रत्याशियों की जीत होगी। पिछली दफा तीन सीटें आईं थीं, इस बार सकलडीहा भी जुड़ जाएगी। चंदौली में नंबर दो पर कौन से दल रहेंगे इसके लिए लड़ाई चल रही है। भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

Back to top button
error: Content is protected !!