fbpx
राज्य/जिलावाराणसी

राशिफल- किसी को पुरानी बीमारी तो किसी को कर्ज से मिलेगी निजात

पं. अभुलेंद्र दूबे की कलम से
मो. 6388403618

मेष राशि
इस राशि वालों को आज धन संबंधी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कामकाज की अधिकता से दिन भर तनाव रहेगा। काम की गुणवत्ता सुधारें और कानूनी दाव-पेंच से दूर रहें। बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार बढ़ाने के लिए लोन आदि की कोशिश कर रहे हैं, तो उनका काम बन सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अचानक तबीयत बिगड़ सकती हैं।

वृष राशि
आज आपको कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को खास मुनाफे का योग बना हुआ है। कहीं से कर्ज ले रखा है तो उसके देने के साधन बनेंगे। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उसे आगे बढ़ाए, सफलता के योग बने हुए हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते स्वास्थ्य नरम हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई बड़ी योजना बन सकती है, जो आगे का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को आज मानसिक मजबूती का ऐहसास होगा। भाग्य और कर्म के ग्रह जातक को अब सही दिशा में ले जाएंगे। हालांकि कार्यालय में बॉस से तालमेल बिगड़ सकता है। इस लिए सूझबूझ से काम लेना श्रेयस्कर रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में कमर दर्द की समस्या हो सकती है। फेफड़े की बीमारी से परेशान लोगों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि
इस राशि के जातक के लिए सुबह का समय ठीक ठाक रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ तनाव मिल सकता है। व्यापार करने वालों के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है। स्वास्थ्य में अपने सिर की सुरक्षा बहुत जरूरी है। परिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी और सभी से सहयोग भी मिलेगा। कोई भी काम करते वक्त धीरज रखें। सब ठीक होगा।

सिंह राशि
कारोबारी लोग जो साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने सहयोगी के प्रति व्यवहार में मधुरता लाने की जरूरत है, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों में एक दूसरे की सहमति का ख्याल रखें। परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों को अपने अहम का हिस्सा न बनाएं।

कन्या राशि
इस राशि वालों को आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। सहयोगियों से बातचीत में सौम्यता रखें और सबसे घुलमिल कर रहें। कारोबारियों को उनके करीबी धोखा भी दे सकते हैं। इस राशि के लोग आज याददाश्त कमजोरी का अनुभाव करेंगे। भगवान भोले नाथ को मीठा प्रसाद चढ़ाकर लोगों में बांटे। सूरज ढलने के साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

तुला राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक हालात में सुधार का है। कारोबार कर रहे हैं तो बिक्री बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाएं। नौकरी कर रहे हैं तो बॉस तालमेल बनाए रखें। आगे इसका लाभ मिल सकता है। वाहन चलाने में मन शांत रखें और सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव होगा लेकिन कोई पुरानी बीमारी है तो उसके इलाज में लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन अपने कामकाज को बढ़ावा देने का है। प्लानिंग से किया गया कार्य लाभप्रद होगा। व्यापार कर रहे हैं तो संभव है कि छोटी यात्राएं करनी पड़ें, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। सर्दी-खांसी और सांस लेने से तकलीफ होतो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। दूसरे के वाद विवाद में पड़ना हानिकार सिद्ध हो सकता है।

धनु राशि
इस राशि वालों के लिए आज अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद साबित होगा। लोगों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। अगर मशीन से कोई काम कर रहे हैं तो सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर में बिजली से जुड़े सामान की हिफाजत करें, उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है।

मकर राशि
इस राशि वाले जातकों के लिए लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकार मिलने के योग बन रहे हैं। चिकित्सक की सलाह के साथ ही योगा पर भी ध्यान दें। किसी भी प्रकार के तनाव से अपने आप को दूर रखें। भविष्य को लेकर चिंतित न रहें। अपने वर्तमान में ईमानदारी से मेहनत करें। जो लोग बीपी से जूझ रहे हैं, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सक की सलाह पर अपने आहार में परिवर्तन लाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि
इस राशि के जातकों को शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होने की आशा बनेगी। कार्यस्थल पर भी हालात मन-मुताबिक होंगे। हालांकि कामकाज के बोझ के चलते थकावट महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य है। परिवार के सदस्यों के व्यौहार के चलते आपको तनाव हो सकता है। खाली समय में भजन कीर्तन करें।

मीन राशि
इस राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यालय में भी माहौल आपके पक्ष रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए लाभदायक स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। चिकित्स के संपर्क में रहें। छात्रों के लिए यह समय अच्छा कहा जाएगा। वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें तो आगे परिणाम बेहतर निकल सकता है।

Leave a Reply

Back to top button