fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः सपा के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, विधायक प्रभुनारायण पर साधा निशाना, बोले साफ होगा ओमप्रकाश राजभर का सूपड़ा

चंदौली। भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने मंगलवार को सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान मतदाताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश की। भाजपा की नीतियों व सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते हुए विकास की उनकी मंशा पर सवाल खड़े किए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी-योगी के शासन में विकास की रफ्तार बढ़ी है। इसे और तेज करने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने स्थानीय विधायक के प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से क्षेत्र का विकास न होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा। बोले, मैं पोने आठ साल से सांसद हूं। स्थानीय विधायक ने विकास को लेकर कभी कोई पहल नहीं की। मैं सदन के सारे रिकार्ड दिखवाए हैं। उन्होंने डिप्टी एसपी से माथा भिड़ाने के बाद सिर्फ अपने बचाव में आवाज उठाई। कहा कि राजभर समाज भाजपा के साथ है। चाहे सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनवाना हो, चाहे पिछड़ों के विकास की बात हो, भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे रही। जहूराबाद व शिवपुर से ओमप्रकाश राजभर और अरविंद राजभर का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पत्नी डिंपल यादव को स्टार प्रचारक बनाए जाने के सवाल पर कहा कि पारिवारिक पार्टियां ऐसे ही स्टार प्रचारक बनाती हैं। मोदी-योगी के राज में ऐसे दलों का सफाया हो रहा है। समाज के लोग राजनीति में आगे आ रहे हैं। समाज ही स्टार प्रचारक रहेगा। उन्होंने चौथे चरण के चुनाव में पार्टी की बेहतर प्रदर्शन की बात कही। कहा कि पूरा अवध व कानपुर क्षेत्र भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। चुनाव में भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!