ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण 

चंदौली। चहनियां क्षेत्र में श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय छात्र परिषद की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा लच्छू ब्रह्म बाबा मंदिर, लक्ष्मणगढ़ से प्रारंभ होकर चहनिया बाजार और रमौली बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष चंदन पाण्डेय, राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला महामंत्री पवन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष शिवम दुबे, आरके मिशन कॉन्वेंट के प्रबंधक सौरभ कांत पाठक, राजेश शर्मा, मुनमुन सिंह, नीरज, रजत, रौनक, आशु सहित कई कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!