
चंदौली। शासन की ओर से नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में पांच नामित सभासदों की नियुक्ति की गई है। आदेश के बाद नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नामित सभासदों में राकेश कन्नौजिया, भीम मोदी, रमेश चंद्र शर्मा, गीता रानी गुप्ता और कमलाकर दुबे को शामिल किया गया है।

इनकी नियुक्ति के बाद नगर पालिका बोर्ड में अब इनकी भी सक्रिय भूमिका रहेगी। नामित सभासदों को नगर के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान में भागीदारी निभाने का अवसर मिलेगा।
इन नियुक्तियों के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि नए नामित सभासद नगर के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

