weatherचंदौली

Chandauli Weather : पारा पहुंचा 40°C के पार, लू के थपेड़ों ने झुलसाया, तापमान और अधिक बढ़ने के आसार

चंदौली। अप्रैल के मध्य में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पारा 40°C के पार पहुंच गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में तीखी धूप के साथ लू के थपेड़ों ने जनमानस को झुलसाया। इससे लोग धूप से बचते नजर आए। आने वाले एक-दो दिनों के अंदर तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

 

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाब प्रवणता के कारण चल रही तेज़ गर्म पछुवा हवाओं तथा पश्चिमी विक्षोभों की अनुपस्थिति में वर्षा के अभाव में पिछले 4-5 दिनों से तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी है। इस सीजन में पहली बार 40°C के स्तर को पार करते हुए गुरुवार को 40.5°C के स्तर पर पहुंच गया। सुबह का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 21.4°C रिकार्ड किया गया। दिन में अधिकतम 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ एवं गर्म पछुआ हवाएं चलती रही। आगामी 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने एवं हवाओं की रफ्तार में थोड़ी कमी आने के कारण आगामी 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान के 42°C तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

Back to top button
error: Content is protected !!