fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः दिग्गज सपा नेता व लोक तंत्र रक्षक सेनानी सेचन यादव का निधन, ऐसा रहा राजनीतिक जीवन

चंदौली। दिग्गज सपा नेता और लोक तंत्र रक्षक सेनानी सेचन यादव का शनिवार की सुबह 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीमार होने पर उन्हें वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। सेचन यादव मुलायम सिंह यादव और चौधरी चरण सिंह के करीबियों में गिने जाते थे। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख सहित सहित विभिन्न दल के नेता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। बलुआ घाट पर अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गयी।

ऐसा रहा राजनीतिक जीवन
सकलडीहा कस्बा निवासी स्व. रामनाथ यादव के तीन पुत्र बेचन यादव, हरखु यादव और यादवेन्द्र यादव उर्फ सेचन सिंह यादव थे। वर्ष 1977 में पहली बार छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव सकलडीहा पीजी कॉलेज से जीता। लोकदल, जनता पार्टी और जनता दल में रहते हुए चौधरी चरण सिंह के बहुत करीबी रहे। वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन होने पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ हो गए। चौधरी चरण सिंह और मुलायम सिंह यादव दो- दो बार सकलडीहा पहुंचकर सेचन यादव से मिले थे। पहली बार धानापुर और दो बार सकलडीहा विधान सभा से चुनाव लड़े। एक बार ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भी किस्मत आजमाई लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव दो बार सेचन सिंह यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। इमरजेंसी के दौरान जेल जाने पर अखिलेश सरकार में लोक तंत्र रक्षक सेनानी का सम्मान मिला था। सेचन यादव के निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुत्र दिनेश यादव, घनश्याम यादव और माता दुर्गा देवी अपने आंसू रोक नहीं पा रही थीं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, शमीम मिल्की, इन्द्रजीत शर्मा, पूर्व प्रमुख हरिदास यादव, बैजनाथ यादव, व्यापारी नेता विवेक जायसवाल, सिंटू यादव, प्रधान सुरेन्द्र यादव, विजेन्द्र यादव, छेदी यादव, डा. अजय गुप्ता, डा. अकबर सहित बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Back to top button
error: Content is protected !!