क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सड़क किनारे मिला टाइल्स व्यापारी का शव, हत्या की आशंका, पड़ताल में जुटी पुलिस

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली के डहिया गांव के समीप कटरिया पंचवटी मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क के किनारे टाइल्स व्यापारी का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के प्रतीक पटेल के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

डहिया गांव के समीप पंचवटी मार्ग पर सोमवार की सुबह लोग गए तो सड़क के किनारे शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। औद्योगिक नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना के बनौली गांव निवासी प्रतीक पटेल के रूप में हुई। उसकी टेंगरा मोड़ के पास टाइल्स की दुकान है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के पीछे कारणों का पता चल पाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!