क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः सो रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। बेखौफ बदमाश कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में रविवार की देर रात बदमाशों 32 वर्षीय युवक पर सोते समय ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। परिजनों की ओर से अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। सूत्रों के अनुसार घटना की वजह घरेलू विवाद है।
अरंगी गांव निवासी स्वर्गीय शिवकुमार प्रजापति का 32 वर्षीय पुत्र मनोज प्रजापति घर के बाहर सो रहा था। देर रात तकरीबन ढाई बजे बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। मनोज के कंधे और पेट पर गोली के छर्रे लगे। आवाज सुनकर पड़ोसी जमा हुए तबतक हमलावर भाग निकले। पुलिस घायल मनोज को जिला अस्पताल ले आई। यहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कंदवा ने बताया कि सोते समय अज्ञात बदमाश द्वारा गोली चलाई गई है। मनोज के शरीर पर तीन से चार जगह गोली लगने के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है।

अरंगी में युवक को गोली मारे जाने की घटना की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से इस संबंध में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी। एएसपी चिरंजीव मुखर्जी

Back to top button
error: Content is protected !!