चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

चंदौली: नहीं आया दफ्तर, नोटिस का नहीं दिया संतोषजनक जवाब, तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त

चंदौली। शहाबगंज ब्लाक में तैनात रहे मनरेगा तकनीकी सहायक की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है। तकनीकी सहायक दफ्तर नहीं आते थे, वहीं इसको लेकर अधिकारियों ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कार्रवाई की। इससे खलबली मची है।

राधाकृष्ण गुप्ता की शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय में तकनीकी सहायक मनरेगा के तौर पर नियुक्ति की गई थी। आरोप है कि तकनीकी सहायक नियमित रूप से दफ्तर नहीं आते हैं। ब्लाक में आयोजित बैठकों में शामिल नहीं होते हैं। वहीं दिए गए कार्यों को लेकर भी गंभीर नहीं हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ अजितेंद्र नारायण की ओर से दो बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कार्यप्रणाली में भी कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद डीएम तक शिकायत पहुंची। जिलाधिकारी ने भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर डीएम ने तकनीकी सहायक की सेवा समाप्ति की संस्तुति कर दी।

Back to top button
error: Content is protected !!