चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज में वकीलों के साथ हुए विवाद को लेकर पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला

 

चंदौली।  मेडिकल कॉलेज में विगत दिनों सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों और अधिवक्ताओं के बीच हाल ही में हुए विवाद को लेकर मंगलवार को पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने  पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात की।

पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा न केवल उनसे नोकझोंक की गई, बल्कि उनके कार्य में बाधा भी पहुंचाई गई। इस घटना को लेकर उन्होंने एसपी से शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि सैनिक अपना बहुमूल्य जीवन देश की सेवा में समर्पित करते हैं, इसलिए समाज को उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब शिक्षित वर्ग इस तरह का व्यवहार करेगा, तो समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि यदि ऐसी कोई घटना संज्ञान में आती है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव नसीम अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राजवंत, प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह और मंडल अध्यक्ष मणि देव चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!