
चंदौली। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने शनिवार को दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत धानापुर थाने का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे निरीक्षक घनश्याम शुक्ला को अलीनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं, पिछले करीब आठ महीनों से अलीनगर थाने का कार्यभार संभाल रहे ढीले ढाले निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय का तबादला पुलिस कार्यालय में कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बलिया निवासी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला वर्ष 2013 बैच के सब-इंस्पेक्टर रहे हैं, जिन्हें वर्ष 2023 में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली।

