ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : युवक ने पुल से कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। बलुआ थाना के सैदपुर पुल के नीचे शनिवार को युवक का शव पड़ा मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

मृतक की शिनाख्त गाजीपुर के सैदपुर थाना के लूढ़ीपुर गांव निवासी सुक्खू यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई। वह किराना की दुकान में काम करता था। शनिवार की सुबह उसका शव पुल के नीचे पड़ा था। कुछ लोग पुल के नीचे गए तो शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं शिनाख्त में जुटी रही। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!