fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : सर्पदंश से महिला की मौत, घर में झाड़ू लगा रही थी महिला, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सिकंदरपुर में मकान बनवाकर रह रही चकिया ब्लाक के शिकारगंज क्षेत्र स्थित नौडीहा ग्राम सभा निवासी 65 वर्षीय महिला को सांप ने डंस लिया। महिला घर में झाड़ू लगा रही थी, उसी वक्त सांप ने डंस लिया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

गांव निवासी शांति देवी पत्नी भोलानाथ (65 वर्ष) परिवार समेत विजयपुरवा गांव में मेन रोड पर मकान बनवाकर रही थी। महिला बुधवार की सुबह घर में झाड़ू लगा रही थी, उसी दौरान सांप ने डंस लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button