ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बारातियों को खाना खिलाने में देर हुई तो भाग गया दूल्हा, शादी के जोड़े में इंतजार करती रही दुल्हन, एसपी से की शिकायत

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शादी समारोह के दौरान खाने में देरी के चलते ऐसा बखेड़ा खड़ा हुआ कि दूल्हा निकाह से पहले ही फरार हो गया। दुल्हन ने शादी के जोड़े में बैठकर इंतजार करती रही। दुल्हन ने एसपी आदित्य लांग्हे से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। घटना 22 दिसंबर की है।

 

हमीदपुर गांव निवासी युवती की शादी गांव के ही युवक मेहताब से तय थी। सात महीने पहले यह रिश्ता तय हुआ था। धूमधाम से बारात दोपहर 3 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ दुल्हन के घर पहुंची। घरातियों ने बारात का गर्मजोशी से स्वागत किया और बारातियों को भोजन के लिए आमंत्रित किया।

 

भोजन के दौरान रोटी परोसने में देरी हो गई, जिससे एक बाराती ने आपत्ति जताई। मामूली सी बात पर बाराती पक्ष नाराज हो गया। घराती पक्ष ने स्थिति संभालने की कोशिश की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन उल्टा घरातियों पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद दूल्हा और बारात बिना निकाह किए लौट गए। दुल्हन ने इस घटना को लेकर प्रार्थना पत्र देकर एसपी से न्याय की मांग की है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!