ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: पचफेड़वा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बीडीसी की मौत, गांव में मचा कोहराम

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के पिपरी गांव के BDC धर्मेंद्र तिवारी की रविवार सुबह पचपेड़वा हाईवे पर हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

 

धर्मेंद्र तिवारी पिपरी गांव के वर्तमान बीडीसी थे। वे वाराणसी स्थित आंख के एक निजी आंख में कार्यरत थे। प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पचपेड़वा के समीप तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दो लोग सड़क के दोनों ओर जा गिरे। धर्मेंद्र तिवारी सड़क की ओर गिर पड़े, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में धर्मेंद्र तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र तिवारी को दो पुत्र हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। उनके तीनों भाइयों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!