fbpx
चंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: व्यापारियों ने पुलिस अफसरों के सामने रखा शिकायतों का पुलिंदा, व्यापारी बोले चेकिंग के नाम पर परेशान करती है पुलिस, भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चंदौली। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक मंगलवार को पुलिस लाइन में हुई। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने शिकायतों का पुलिंदा रख दिया। आरोप लगाया कि चेकिंग के नाम पर पुलिस परेशान करती है। अलीनगर पुलिस ने व्यापारियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस दौरान बाट माप, फूड विभाग और मंडी के भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा व्यापारी समाज करदाता समाज होता है और देश के विकास में व्यापारी समाज का अहम योगदान है। बैठक में कई बाजारों के प्रतिनिधिगण समस्याओं को लेकर काफी उम्मीद से आते हैं इसलिए व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। कहा कि कुछ माह पूर्व बिजली की मांग को लेकर आंदोलित व्यापारियोंपर दर्ज मुकदमों को समाप्त किया जाए और जिले में तैनात फ़ूड विभाग, मंडी समिति, बाट माप के भ्रष्ट अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा की जिले की ट्रैफिक पुलिस व्यापारियों को चेकिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान करती है और गाड़ियों का चालान भी कर देती है। इसपर रोक लगाई जाए। अलीनगर के व्यापारियों पर गुण्डा एक्ट लगाया गया है और उन्हें नोटिस भेजी गई है जिससे व्यापारी आहत हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सुरक्षा व सहयोग का पूरा भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, प्रदीप कुमार, मनोज अग्रहरि, शिव जायसवाल, शंकर गुप्ता, मनोज अग्रहरि, सत्यप्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, भगवती तिवारी, राजीव अग्रहरि, संजीव जायसवाल, महमूद आलम, तस्लीम, गुरदीप सिंह, अभिमन्यु प्रजापति, लाल साहब, राजकुमार पाल, बसन्त गुप्ता, अंकित जायसवाल, सीके राहुल, संजय रस्तोगी, बबलू सेठ, शिवा साव, अमित वर्मा, संतोष आदि उपस्थित रहे।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!