fbpx
चंदौलीचुनाव 2024

Chandauli News : रावर्ट्सगंज से सांसद पकौड़ीलाल कोल की बहू रिंकी कोल को टिकट, मिर्जापुर के छानवे से हैं विधायक

विधायक पति राहुल कोल के निधन के बाद राजनीति में आईं रिंकी कोल जनता ने उन पर जताया भरोसा, छानवे विधानसभा से बनी विधायक  रावर्ट्सगंज से उम्मीदवार की घोषणा के बाद गरमाया राजनीतिक माहौल 

चंदौली, अपना दल प्रत्याशी, रावर्ट्सगंज, लोकसभा चुनाव
  • विधायक पति राहुल कोल के निधन के बाद राजनीति में आईं रिंकी कोल जनता ने उन पर जताया भरोसा, छानवे विधानसभा से बनी विधायक  रावर्ट्सगंज से उम्मीदवार की घोषणा के बाद गरमाया राजनीतिक माहौल 
  • विधायक पति राहुल कोल के निधन के बाद राजनीति में आईं रिंकी कोल
  • जनता ने उन पर जताया भरोसा, छानवे विधानसभा से बनी विधायक 
  • रावर्ट्सगंज से उम्मीदवार की घोषणा के बाद गरमाया राजनीतिक माहौल 

चंदौली। रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सांसद पकौड़ी कोल की बहू रिंकी कोल इस बार चुनाव में अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। अपना दल ने इस बार ससुर की बजाय बहू को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल चुनाव मैदान में होंगी।

रिंकी कोल वर्तमान में मिर्जापुर के छानवे विधानसभा से विधायक हैं। उनके ससुर पकौड़ीलाल कोल इस समय अपना दल से रावर्ट्सगंज से सांसद हैं। इस बार पार्टी ने उनके स्थान पर उनकी बहू को उम्मीदवार बनाया है। पिछले कई चुनावों से राजग गठबंधन के घटक दल अपना दल के खाते में रही रावर्ट्सगंज सीट से प्रत्याशी की घोषणा का लोगों को इंतजार था। नामांकन शुरू होने के पहले दिन पार्टी ने अपना पत्ता खोला। ऐसे में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

छानवे से विधायक राहुल कोल के निधन के बाद उनकी पत्नी रिंकी कोल राजनीति में आईं। राहुल कोल 2022 में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर छानवे से विधायक बने थे। उनके निधन के बाद हुए चुनाव में जनता ने उनकी पत्नी रिंकी कोल पर भरोसा जताया।

Back to top button