fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : मुटुन यादव के हत्यारों का शरणदाता गिरफ्तार, तीन बदमाशों की हुई पहचान, जानिये कैसे घटना को दिया था अंजाम

चंदौली। पुलिस ने मुटुन यादव हत्याकांड में शामिल बदमाशों के शरणदाता को गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गिरफ्तार आरोपित के घर पहुंचे थे। वहीं बाइक खड़ी करने के बाद फरार हो गए। आरोपित ने रात के अंधेरे में बाइकों को ले जाकर ताल में खड़ा कर दिया। बाइकें लावारिस हालत में ताल से बरामद की गई थीं। पुलिस की पूछताछ में तीन बदमाशों की पहचान हुई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।

धानापुर के रायपुर निवासी मुटुन यादव की एक मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गयी मोटरसाइकिलें टीवीएस अपाचे सफेद रंग व हीरो सुपर स्प्लेण्डर काला रंग ग्राम माधोपुर सिलौटा ताल में सड़क के किनारे लावारिस हालत में पड़ी हुयी पायी गयी थीं। पुलिस द्वारा बाइकों को कब्जें में लेकर जांच प्रारम्भ की गयी तो जानकारी हुयी कि अभियुक्त का पूर्व से ही मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर आना जाना था। उक्त वाहनों को अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त करने के उपरांत मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू पुत्र स्व मेघनारायण तिवारी निवासी ग्राम अहिकौरा (ओड़वला) थाना धानापुर के घर पर ले जाया गया, जहां मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू द्वारा वाहनों को अपने घर की बाउंड्री के अंदर खड़ा कराया गया। बदमाश उसके मकान के पिछले दरवाजे से निकलकर चले गए। मनोज त्रिपाठी ने उक्त मोटर साइकिलों को रात के अन्धेरे में ले जाकर ताल में खड़ी कर दिया गया।

 

मनोज तिवारी उर्फ पप्पू की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर धारा 61 (2) बीएनएस की वृद्धि करके अभियुक्त मनोज तिवारी उर्फ पप्पू उपरोक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर मनोज त्रिपाठी को रमरजाय चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि तीन बदमाशों अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह पुत्र स्व. गुलाब सिंह निवासी महुवरकला थाना बलुआ, गोपाल सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी ग्राम बूढेपुर, विशाल पासी पुत्र लालचन्द्र पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान हेतु गठित टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त काली कलर की सुपर स्पेलंडर बाइक के विषय में तस्दीक की गयी तो सुपर स्पलेंडर बाइक हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव के भाई शैलेन्द्र यादव के नाम से पंजीकृत है।

Back to top button