
चंदौली। मेल एक्सप्रेस ट्रेन प्रबंधक रमेश कुमार सिंह को इंडियन रेलवेज एम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) की केंद्रीय समिति में सहायक जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। इससे डीडीयू मंडल के समस्त ट्रेन प्रबंधकों में हर्ष है। ट्रेन प्रबंधकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
ट्रेन प्रबंधकों ने संयुक्त संदेश में कहा कि श्री सिंह का यह चयन उनके लंबे समय से चले आ रहे समर्पण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। उनके कार्य के प्रति निष्ठा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी ने उन्हें इस अहम दायित्व के योग्य बनाया है।
सभी ट्रेन प्रबंधकों ने आश्वस्त किया कि वे श्री सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रतिबद्ध हैं और हर संभव सहयोग देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री सिंह के नेतृत्व में IREF न सिर्फ रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।
सभी ने एक सुर में कहा कि श्री सिंह की यह भूमिका रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने और उनके कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना भी की। श्री सिंह की इस उपलब्धि पर डीडीयू मंडल में खुशी की लहर है।