fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

बीडीसी उपचुनावः चकिया में नहीं चला छत्रबली सहित बीजेपी के बड़े नेताओं का जादू, सिकंदरपुर के सिकंदर बने डा. नंदकिशोर, उतरौत से काजल मौर्या ने मारी बाजी

मुरली श्याम/तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया ब्लाक के सिकंदरपुर सीट से प्रतिष्ठापरक बीडीसी चुनाव में डा. नंदकिशोर पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी नाजनीन बानों को 188 मतों के अंतर से हराया। वहीं उतरौत सीट पर काजल मौर्या ने बाजी मारी है। सिकंदरपुर सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी के क्षेत्रीय नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह सहित बीजेपी के कई पदाधिकारी और ब्लाक प्रमुख तक ने गांव में जाकर प्रचार किया। लेकिन किसी का जादू मतदाताओं पर नहीं चल सका।

जीत का प्रमाण पत्र लेते सिकंदरपुर के बीडीसी डा. नंदकिशोर

सिकंदरपुर के सिकंदर बने डा. नंदकिशोर
दोनों क्षेत्र पंचायत सीटों पर कांटे की टक्कर में सिकंदरपुर सीट से डॉक्टर नंदकिशोर पटेल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी नाज़नीन बानो को 188 वोटों से हरा दिया। डॉ नंदकिशोर पटेल को 562 वोट मिले जबकि नाज़नीन बानो को 374 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं उतरौत क्षेत्र पंचायत सीट से काजल मौर्या ने संयुक्ता मौर्या को 158 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। काजल मौर्या को 509 तथा दूसरे नंबर की प्रत्याशी को 351 मत प्राप्त हुए। सिकंदरपुर क्षेत्र पंचायत सीट को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिले स्तर के पदाधिकारियों ने जान झोंक दी थी। नाज़नीन बानो के समर्थन में खूब प्रचार प्रसार किया था। चकिया ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने तो सिकंदरपुर गांव को गोद लेने की घोषणा कर दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने भी जनता को विकास का सपना दिखाया। लेकिन नंदकिशोर पटेल मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल रहे। विजयी होने पर डॉक्टर नंदकिशोर पटेल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

जीत का प्रमाण पत्र लेतीं उतरौत की बीडीसी काजल मौर्य
समर्थकों के साथ सिकंदरपुर के बीडीसी  डा.  नंदकिशोर पटेल

Back to top button
error: Content is protected !!