
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही।
शिवकुमार हरिजन (45 वर्ष) पुत्र रामा, निवासी करवत सोमवार सुबह करीब छह बजे वह करवट डांडी के आसपास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे शिवकुमार को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

