fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : निकाय चुनाव के लिए बनेंगे चार मतगणना केंद्र, तैयारी में जुटा प्रशासन

चंदौली। निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। चारों नगर निकायों में मतों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। पूरी पारदर्शिता के साथ वोटों की गिनती हो, इसके लिए मतगणना केंद्रों पर जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

 

पीडीडीयू नगर के मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में नगर पालिका चुनाव के वोटों की गिनती होगी। वहीं चंदौली पालीटेक्निक कालेज में सदर नगर पंचायत और सैयदराजा नगर पंचायत, सावित्री बाई फूले स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया में चकिया नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। पिछले चुनावों में इन्हीं स्थानों पर मतगणना हुई थी। ऐसे में प्रशासन ने इनमें बदलाव नहीं किया है। मतगणना केंद्रों की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। आयोग की मंशा के अनुरूप मतगणना केंद्रों पर सुविधाएं बहाल की जाएंगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि चारों नगर निकायों में इन्हीं स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए जाएंगे। यहां पारदर्शी व निष्पक्षतापूर्ण तरीके से वोटों की गिनती कराने के लिए जरूरी इंतजाम कराए जाएंगे।

Back to top button