ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: धानापुर मे चकबंदी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग, सौंपा पत्रक

गंगा कटान को नहीं रोका गया तो होगा बड़ा आंदोलन

चंदौली। भाकपा और अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया और कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को पत्रक सौंपा। मांग किया कि धानापुर की चकबंदी प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराई जाए। साथ ही गंगा कटान पर रोक लगाने,नरौली धानापुर के 14 दलित परिवारों को सीलिंग की जमीन पर मिले पट्टे पर अवंटियों का नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज किए जाने, धानापुर के बीझवल में नवीन परती जमीन को बगैर ग्राम सभा को नोटिस दिए चकबंदी अधिकारियों भू-माफिया गठजोड़ द्वारा चक बनाकर बिक्री किए जाने पर रोक लगाई जाए।

धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि भू माफियाओं के इशारे पर चकबंदी के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरती है गुरैनी में जहां स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र,खेल का मैदान समेत तमाम सरकारी परियोजनाओं के लिए गलत तरीके से गंगा किनारे जमीन का चक काट दिया गया जो साल दर साल गंगा कटान से गंगा में समाहित होता जा रहा है जबकि कानूनन गंगा किनारे से न्यूनतम 200 मीटर दूरी के बाद ही चकबंदी प्रक्रिया की कार्यवाही होनी चाहिए तो दूसरी तरफ बिझवल में नवीन परती जमीन को भी भूमाफियाओं के नाम से चक काट दिया गया है।

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण मौर्य ने कहा कि नरौली से लेकर जिगना तक तमाम सारे गांव गंगा कटान से प्रभावित हैं जिससे हजारों की संख्या में आबादी बेघर होने की कगार पर है इस सवाल को मुद्दा बनाकर कुछ लोग विधानसभा में भी पहुंच चुके हैं किंतु अभी तक गंगा कटान का सवाल हल नहीं किया गया। चेतावनी दी कि गंगा कटान पर रोक नहीं लगाई गई तो हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रामप्यारे राम रमेश राय,श्यामदेई,जीरा, खेग्रामस जिलाध्यक्ष रामदुलार बिंद, चंद्रिका यादव,ओमप्रकाश राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता परमेश्वर यादव ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!