ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : घर से पांच दिनों से लापता युवक की गंगा में मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। जिले के पड़ाव के समीप अवधूत घाट के पास गंगा में युवक की लाश मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक पांच दिन पहले घर से लापता हो गया था।

 

मढ़िया निवासी प्रिंस पटेल (22 वर्ष) दो जनवरी से ही घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

 

मंगलवार को युवक की लाश अवधूत घाट के पास गंगा में मिली। इससे सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!