ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला-सराय गांव के समीप खेत में युवक का शव फेंका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की छानबीन में जुटी रही। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना के बाद माता-पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

 

सराय बन्धवापर के रहने वाले छोटेलाल राम का पुत्र पवन कुमार (20 वर्ष) तमिलनाडु में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। वह सोनहुला स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। दसवीं की परीक्षा देने के लिए गांव आया था। टाण्डा में कक्षा दसवीं का बोर्ड का परीक्षा दिया था। 22 मार्च शनिवार को उसका वापसी का टिकट था। शुक्रवार की सुबह उसका शव सोनहुला-सराय बन्धवापर के बीच मे सोनहुला सरहद पर किसान के खेत मे मिला।

 

लोगों की मानें तो उसे बुरी तरह से पीटा गया था और हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। बलुआ एसओ डॉ. आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि मामला प्रेम प्रपंच का लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!