fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में एएसपी विनय कुमार के ढाई साल, एक ही रात आठ बदमाशों का एनकाउंटर, तेल और जुआ के नेक्सस पर भी लगाया लगाम

चंदौली। जिले में एएसपी सदर रहे विनय कुमार सिंह का तबादला बिजनौर हो गया है। विनय कुमार चंदौली में 2 साल 7 माह तक रहे। उन्होंने क्राइम कंट्रोल में अहम भूमिका निभाई। एक ही रात बांवरिया गिरोह के आठ बदमाशों का एनकाउंटर कराने के साथ ही तेल के खेल, तस्करी और जुआ के नेक्सस पर भी लगाम लगाने का काम किया।

 

चंदौली में सराफा की दुकान में डकैती हुई थी। तत्कालीन एसपी अमित कुमार ने उक्त घटना के पर्दाफाश की जिम्मेदारी विनय कुमार सिंह को दी थी। जांच-पड़ताल में बांवरिया गिरोह की संलिप्तता सामने आई। एएसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने घेरेबंदी कर एक ही रात बांवरिया गिरोह के आठ बदमाशों का हाउ एनकाउंटर किया। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा उन्होंने तस्करी पर भी लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाई। तेल चोरी के खेल और जुआ के नेक्सस को तोड़ने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए।

 

विनय कुमार सिंह 1997 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। वे मूलरूप से अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं। प्राथमिक शिक्षा दीक्षा गांव के पास इंटर कॉलेज अंबेडकर नगर से हुई थी। उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई थी। पीएसी में रहने के बाद एसपी सिटी गोरखपुर और वाराणसी में करीब 2 साल का उनका कार्यकाल सफल रहा। चंदौली में 2 साल 7 माह का कार्यकाल बिताने के बाद उनका तबादला बिजनौर कर दिया गया।

Back to top button