ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : घर से तीन दिन से लापता महिला का सिवान में मिला शव, सनसनी, छानबीन कर रही पुलिस

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के दुदौली गांव में गुरुवार को खेत में 75 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला पिछले तीन दिन से घर से लापता थी। घरवालों ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

 

गुरुवार के गांव के लोग सिवान की तरफ गए तो महिला का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराई। मृतका की शिनाख्त भगवानी देवी (75) के रूप में हुई। वह तिमिलपुरा में अपने बेटी के घर रहती थी। परिजनों ने बताया कि 10 जून की सुबह महिला घर से बिना कुछ बताए निकल गई थी। जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी बुधवार को कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मृतका का एक बेटा और एक बेटी है।

Back to top button
error: Content is protected !!