fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : कमालपुर में शनि देव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चंदौली। कमालपुर कस्बा स्थित श्री रामजानकी मंदिर में शनिवार को न्याय के देवता श्री शनि देव महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरे कस्बे में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद श्री शनि देव महाराज की प्रतिमा को भव्य रथ पर विराजमान कर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न प्रमुख मंदिरों और गलियों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

 

कमालपुर स्थित यह प्राचीन श्री रामजानकी मंदिर, प्रभु श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी की मूर्तियों के लिए पहले से ही श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र रहा है। हाल ही में मंदिर के मुख्य पुजारी स्व. सुरेश रस्तोगी का आकस्मिक निधन हुआ था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि मंदिर में न्याय के देवता श्री शनि देव की प्रतिमा स्थापित की जाए ताकि भक्तों को पूजन-पाठ की सुविधा मिल सके।

 

इस मौके पर कस्बे के गणमान्य नागरिक, व्यापारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शंकर गुप्ता, भोले जायसवाल, अनिल गुप्ता, नीरज अग्रहरि (पत्रकार), डब्लू रस्तोगी, अजय रस्तोगी, संजय रस्तोगी, सुदर्शन रस्तोगी, चंदन गोंड, सुनील उपाध्याय, दिलीप जायसवाल, प्रेम सागर गोस्वामी, विष्णु रस्तोगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Back to top button