fbpx
चंदौलीनिकाय चुनावराज्य/जिला

Chandauli news: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने घोषित किए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, रोचक होगी निकाय चेयरमैन की जंग

चंदौली। निकाय चुनाव में सभी दल दमदारी से ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने जिले की सभी चारों निकायों में अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर और नगर पंचायत चंदौली से अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है वहीं आम आदमी पार्टी ने भी नगर पंचायत चंदौली से रत्ना सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

कांग्रेस और आप ने खोले पत्ते
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद मुगलसराय से सविता खरवार पत्नी उदयशंकर खरवार को चेयरमेन पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि मनोज सिंह पुत्र प्रेमशंकर सिंह नगर पंचायत चंदौली से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी छोड़कर आए पंकज सिंह की पत्नी रत्ना सिंह को नगर पंचायत चंदौली से अध्यक्ष पद का अपना उम्मीदवार बनाया है। जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी अभिनव राय ने पंकज सिंह और उनकी पत्नी रत्ना सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई साथ ही रत्ना सिंह को अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। इस बदले राजनीतिक समीकरण के चलते निकाय चुनाव की जंग काफी रोचक होती नजर आ रही है।

On The Spot

खबरों के लिए केवल पूर्वांचल टाइम्स, अफवाहों के लिए कोई भी। हम पुष्ट खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए संकल्पिक हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!