ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली निवासी पीसीएस अधिकारी अशोक सिंह का निधन, झांसी में एडीएम के पद पर थे तैनात

चंदौली। जिले के मूल निवासी और झांसी में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) के पद पर तैनात वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह का गुरुवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। एक सप्ताह पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। लखनऊ के अस्पताल में उनकी एंजियोग्राफी की गई और स्टंट डाला गया था। गुरुवार को रूटीन चेकअप के दौरान उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

अशोक कुमार सिंह, जो चंदौली के मेढ़ना गांव के निवासी थे। फरवरी 2023 में झांसी में एडीएम (नमामि गंगे) का पदभार संभाले थे। वे जून 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके निधन पर झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव मेढ़ना ले आया गया, जहां परिवार के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अशोक कुमार सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों का भरापूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!