fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : BJP की कल होने वाली बैठक स्थगित, नए जिलाध्यक्ष की घोषणा टली, केंद्रीय नेतृत्व का आया फरमान

चंदौली। बीजेपी की रविवार को होने वाली मीटिंग अचानक स्थगति कर दी गई। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया है। मीटिंग में जिले के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होनी थी। माना जा रहा कि पार्टी की अंदरूनी वजहों के चलते मीटिंग को स्थगित कर दिया गया है। संगठन की ओर से बैठक के लिए आगे नई तिथियों की घोषणा की जा सकती है।

 

16 मार्च को जिलाध्यक्ष ने नाम की घोषणा होनी थी। लखनऊ मुख्यालय से हमेशा पार्टी के जिलाध्यक्ष घोषित करके लिस्ट जारी करने की परंपरा रही है, लेकिन अब नए प्रयोग और जिस जिले का अध्यक्ष घोषित करना है वहां के सभी पदाधिकारी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में ही सबके सामने जिलाध्यक्ष घोषित करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। पार्टी नेतृत्व को नाराजगी और विरोध का अभी अंदेशा है, जिसके चलते वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और स्वस्थ वातावरण में नए अध्यक्ष के स्वागत करने की बात कही जा रही है।

 

चंदौली में तीन नाम शॉर्ट लिस्टेड होकर हाईकमान तक पहुंचे थे। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जिला महामंत्री जितेंद्र पांडेय और वर्तमान जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह शामिल थे। सूत्रों की माने तो सर्वेश कुशवाहा का एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि आखिरी वक्त पर अचानक मीटिंग स्थगित कर दी गई। ऐसे में सर्वेश के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर संदेह खड़ा हो गया है। बैठक स्थगित होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Back to top button