ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार शातिर चोरों को पकड़ एक साथ एक दर्जन चोरियों का किया खुलासा, 11 लाख का माल बरामद  

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक साथ एक दर्जन चोरियों का खुलासा किया। कुरहना रिंग रोड के पास मैजिक पर चोरी का सामान लादकर फरार होने की कोशिश कर रहे चार शातिर चोरों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का लगभग 11 लाख का सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए चोरों के आपराधों की फेहरिश्त काफी लंबी है। इनमें अकेले कौशिक बिंद पर ही 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी है।

मुगलसराय सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सटीक सूचना मिली कि पिछले कुछ समय से जगह जगह पंचायत भवनों तथा अन्य स्थानों से इन्वर्टर बैटरी व अन्य समानों की जो चोरी हो रही है, उन चोरियों को अंजाम देने वाले चोरों का गिरोह चोरी के माल को मैजिक गाडी में लादकर सामान को प्लास्टिक से ढककर कुरहना वाराणसी रिंग रोड़ के पास खडे है। वहीं से बिहार जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने कुरहना वाराणसी रिंग रोड़ पर पहुच कर मैजिक के पास मौजूद 4 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बिना नम्बर प्लेट के मैजिक वाहन पर समान रखकर काले रंग की प्लास्टिक से ढका गया था।

गिरफ्तार चोरों की पहचान कौशिक बिन्द पुत्र धर्मवीर बिन्द निवासी सिरसी थाना अलीनगर, रणजीत बिन्द पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद बिन्द निवासी हसनपुर कम्हरिया थाना बबुरी, संजय कुमार बिन्द पुत्र स्व.पतिराम प्रसाद निवासी ग्राम बिलारीडीह महेवा थाना अलीनगर और पवन बिन्द पुत्र गुड्डू बिन्द  निवासी खेदन का पुरवा सुरहा थाना अदलहाट मिर्जापुर के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम सभी पिछले काफी दिनो से जिले के अलग अलग पंचायत भवन, अस्पताल, सरकारी संस्थान, व मकानो आदि से इन्टवर्टर, बैट्री, कम्प्युटर सिस्टम, कुर्सी व अन्य सामानों को चुराकर इसी मैजिक पर लादकर एक जगह एकत्र करके उसे बेचते हैं। उससे जो पैसा मिलता है उसे आपस मे बराबर बराबर बांट लेते हैं। शातिर चोर पहले पंचायत भवनों और सरकारी इमारतों की रेकी करते थे। उसके बाद प्लानिंग बनाकर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बताया कि सरकारी इमारतों में रात में रखवाली के लिए कोई नहीं रहता इसलिए वहां घटनाओं को अंजाम देना आसाना होता था। सारा माल बिहार बेचने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

बरामद माल का विवरण

1.SEVA ट्यूबलर बैट्री सफेद नारंगी SR/NO. STT23170011100058, 2.LIVGARD ट्यूबलर बैट्री काला SR/NO. JK4EAISB29157BH 3.LIVFAST ट्यूबलर बैट्री काला नारंगी SR/NO. JB2Q8KUEB33850CU, 4. MICRO TEK ट्यूबलर बैट्री सफेद नीला SR/NO. ESTX111606213179, 5. MICRO TEK ट्यूबलर बैट्री सफेद नीला SR/NO. ESTX111606201951, 6. SEVA ट्यूबलर बैट्री सफेद नारंगी SR/NO. STT23170011100075 ,7. SEVA ट्यूबलर बैट्री सफेद नारंगी SR/NO. STT23170011100069 ,8.LUMINOUS ट्यूबलर बैट्री सफेद काला SR/NO. 7AJC126412 , 9. LUMINOUS ट्यूबलर बैट्री सफेद काला SR/NO. JBJC086554, 10.EXIDE ट्यूबलर बैट्री काला SR/NO. 30P072808888089 11. EXIDE ट्यूबलर बैट्री काला SR/NO. 30P052810945586,  12. MICROTEC MTEK POWER JAMBO ट्यूबलर बैट्री सफेद काला SR/NO. JSPM114607638134 ,13 MICROTEC MTEK POWER JAMBO ट्यूबलर बैट्री सफेद काला SR/NO. JSPM114607640835 ,14 MICROTEC ADC ट्यूबलर बैट्री सफेद काला SR/NO. FS4G125D07782593 ,15 EXIDE SOLARBLITIZ सफेद लाल  SR/NO. 30N060210330466 ,16. EXIDE SOLARBLITIZ सफेद लाल  SR/NO. 30N060809332276 ,17. LEADER ट्यूबलर ERICSHAW सफेद काला SR. NO. 301818JP2510431 ,18. LEADER ट्यूबलर ERICSHAW सफेद काला SR. NO. 2P1804113121108 , व इन्वर्टर में 1.MICROTEK 700 SR.NO. 23J290A04P0303322, 2.EXIDE SOLARHYBRID UPS SR.NO. 91032116895 , 3. MICRTEK1825 SR.NO. 2158BSDAF023501 , 4. SMARTENSHINESERIES SR.NO. 1050XX251123050 ,5. MICROTEK 2350 SR.NO. 231320C04Q03011006 ,6. EXIDE SOLARHYBRIDUPS S.NO. 911210072 शेष मिटा हुआ SAPC0DHE05EIL1100P , 7. LIVEFAST SOLARLFS01850 SR.NO. E42BCBDUA17526BA0 , 8.INTELLIPURE SINEWAVE UPS JUB0JMSW 2500 व कम्प्यूटर व प्रिन्टर, मानिटर , लैपटाप में 1. HPDESKJET 2332 रंग सफेद SR.NO. CN235321W प्रिन्टर ,2. ACER CPU SR.NO, UXVTUS19913395AFC10700 ,3.ACER मानिटर EV226HQL SR.NO.ZLMO1S1002510006B89F00 ,4. FOXIN CPU SR.NO. FCT010210002833, 5. SAMSUNG मानिटर SR.NO. BZYTH4ZR900603V ,6. HP लैपटाप SR.NO. CN03271PPZ 7.ACER CPU SR.NO. UD805S106R5120757B0700,8.HP CPU SR.NO. JPA4461LP8 9.LENOVO मानिटर SR.NO. V90903LP 10.ACER मानिटर SR.NO. ZLM0151002506026349F00EV226HQL व इसके अतिरिक्त 1. 03 कूलर ,2. रेफ्रीजरेटर गोदरेज मैरुन कलर माडल RDERIOPLS205L/2023 3. रेफ्रीजरेटर GM  मैरुन कलर माडल DC1701//2022, 4. रेफ्रीजरेटर WHIRLPOOL VITA MAGIC नीलारंग  माडल DC230F/2017 5.एक कुर्सी, 6. एक लोहे का बल्लम  7.01 आलमारी 8. 01 साउण्ड सिस्टम 9.एक स्टैण्ड पंखा 10. एक अदद मैजिक ACC TATA

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

कौशिक बिन्द के खिलाफ जिले के मुगलसराय, अलीनगर, चकिया, धानापुर, बबुरी, अदलहाट मिर्जापुर, चुनार कोतवाली समेत अन्य थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह रणजीत बिंद और संजय कुमार बिंद पर मुगलसराय कोतवाली में तीन-तीन और पवन कुमार बिंद पर जिले के चकिया व मिर्जापुर के चुनार, अदलहाट और जमालपुर थाना में आधा दर्जन मुकदमे द्रज हैं।

Back to top button