ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : छह घंटे आपरेशन कर चिकित्सकों ने निकाली फेफेड़े के पास फंसी गोली, युवक की हालत स्थिर लेकिन नाजुक

झांसी गांव में आपसी विवाद में बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को मार दी थी गोली घायल युवक को डांफी स्थित निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती पुलिस कर रही घटना की छानबीन, गांव के ही तीन युवकों पर आरोप

चंदौली, पुलिस, गोली, युवक घायल, आपरेशन
  • झांसी गांव में आपसी विवाद में बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को मार दी थी गोली घायल युवक को डांफी स्थित निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती पुलिस कर रही घटना की छानबीन, गांव के ही तीन युवकों पर आरोप
    • झांसी गांव में आपसी विवाद में बाइक सवार मनबढ़ों ने युवक को मार दी थी गोली
  • घायल युवक को डांफी स्थित निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती
  • पुलिस कर रही घटना की छानबीन, गांव के ही तीन युवकों पर आरोप

 

चंदौली। सदर कोतवाली के झांसी गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में मनबढ़ों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक का डाफी स्थित मैक्सवेल अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की टीम ने छह घंटे के आपरेशन के बाद फेफड़े के पास फंसी गोली निकाल दी है। हालांकि ब्लीडिंग अधिक होने की वजह से युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घायल युवक के परिजनों ने गांव के ही तीन मनबढ़ युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

 

झांसी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। श्यामसुंदर पाल (18 वर्ष) अपने खेत की तरफ गया था। उसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन मनबढ़ युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद एएसपी विनय कुमार और कोतवाल मौके पर पहुंचे। घायल को वाराणसी के डाफी स्थित मैक्सवेल हास्पिटल में भर्ती कराया गया। गोली युवक के फेफड़े के पास फंसी थी। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने छह घंटे आपरेशन कर गोली निकाल दी। चिकित्सकों ने बताया कि छह घंटे तक आपरेशन चला। गोली निकाल दी गई, लेकिन युवक की हालत अभी गंभीर है।

 

उधर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में एएसपी व कोतवाल मौके पर पहुंचे थे। घायल युवक के परिजनों ने गांव के ही तीन मनबढ़ युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

Back to top button
error: Content is protected !!