क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर, डीएम–एसपी की सख्त कार्रवाई

चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर दो आदतन व पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को छह माह के लिए जनपद की भौगोलिक सीमा से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जिला बदर किए गए अभियुक्त जनपद की सीमा में पाए गए तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है।

पहला मामला – थाना कन्दवा

कन्दवा थाना क्षेत्र के ग्राम कन्दवा निवासी विकास बिन्द उर्फ अश्विनी (24 वर्ष) को जिला बदर किया गया है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बीएनएस की धाराओं के तहत मारपीट, हमला एवं अन्य आपराधिक मामलों के साथ ही जमानिया (गाजीपुर) में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित गंभीर प्रकरण भी शामिल हैं।

दूसरा मामला – थाना इलिया

इलिया थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी खुर्द निवासी चन्द्रशेखर उर्फ पिन्टू चौहान (28 वर्ष) पर भी जिला बदर की कार्रवाई की गई है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उसके विरुद्ध बीट सूचना रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!