fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: तमंचा व कारतूस के साथ धोनी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

Chandauli News:  पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध असलहा और कारतूस के साथ धोनी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया।

थानाप्रभारी नौगढ़ रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मरवटिया मोड़ पुलिया के पास बैठे एक संदिग्ध को समय करीब सुबह 08:30 बजे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा 303 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामू उर्फ धोनी पुत्र बुल्लू राम निवासी फरसा (शमशेरपुर), थाना नौगढ़ उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 7/25 आर्म्स एक्ट के तहत मु.अ.सं. 38/2025 में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव
  • उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह
  • मुख्य आरक्षी सुनील सिंह
  • आरक्षी विशाल यादव
  • चालक प्रवेश सिंह

Back to top button