ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को सड़क ट्रक की चपेट में आने से 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी 30 वर्षीय लवकुश कुमार बाइक से चंदौली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!