fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : अध्यक्ष पद प्रत्याशी का पर्चा निरस्त होने पर कांग्रेस ने निर्दलीय रवि प्रकाश चौबे पर लगाया दाव, दिया समर्थन, रोचक होगा मुकाबला

तरुण भार्गव

चंदौली। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवि प्रकाश चौबे पर दाव लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी की उम्र कम होने की वजह से पर्चा निरस्त हो गया था। रवि प्रकाश चौबे सपा से टिकट न मिलने पर बागी के तौर पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपना समर्थन दिया है।

 

रविप्रकाश चौबे ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी को पत्र लिखकर संगठन का समर्थन मांगा था। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष ने निर्दलीय प्रत्याशी को पार्टी के वरिष्ठजनों की मौजूदगी में समर्थन पत्र सौंपा। इससे चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर सूर्यप्रकाश केसरी को अपना प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भी कर दिया, लेकिन जांच में उनका नामांकन निरस्त हो गया। आरओ ने प्रत्याशी की उम्र कम होने का हवाला देने हुए उनकी दावेदारी निरस्त कर दी। वहीं सपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी का टिकट मांग रहे रवि प्रकाश चौबे टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे थे। कांग्रेस ने उन्हें अपना समर्थन सौंपा है। नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटे हैं। हालांकि आगामी चार मई को जनता किसे अपना समर्थन देती है, यह देखना दिलचस्प होगा। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय त्रिपाठी, श्रीकांत पाठक आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!