fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : रोजा संस्था ने बच्चों में बांटा शिक्षण किट, कोरोना काल में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की मदद को आगे आई संस्था

चंदौली। सामाजिक संगठन रोजा संस्था व चाइल्ड राइट एंड यू नई दिल्ली के सहयोग से परियोजना कार्यालय नेवाजगंज मे एकल अभिभावक बच्चों के शिक्षा संबर्धन के लिए शिक्षण किट का वितरण किया गया। संस्था की ओर से ४९ बच्चों में शिक्षण किट का वितरण किया गया। संस्था ने कोरोना काल में अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की मदद की पहल की।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बच्चों को शिक्षण किट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे जिन बच्चों के अभिभावक नहीं रहे अथवा जिनके एकल अभिभावक हैं, उन बच्चों में शैक्षिक समृद्धि के लिए संस्था की ओर से शिक्षण सामग्री वितरण पुनीत कार्य है। निश्चित ही इससे गरीब बच्चों को पढ़ने में सहूलियत होगी। शिक्षक शिवम दिवेदी अजीत,उपाध्याय, कृष्ण कांत उपाध्याय ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में अभिभावकों को बच्चो की शिक्षा पर ध्यान देने के लिए कहा गया। ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। काउंसलर संध्या ने रोजा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बताया कि बच्चों मे शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने, सकारात्मक निगरानी और सहयोग करने मे हमेशा तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश ने किया। कार्यक्रम मे पूजा, उषा, सलाहुउद्दीन, सावित्री, शिखा, शशांक, नैंसी, आभास, साकेत, विकास, श्रेया, सृष्टि,पूजा, पूनम प्रीति मनसा, नीतू आदि रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!