fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को किया याद, विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

चंदौली। बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में आयोजन

यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट में कॉलेज के छात्र/छात्रा के साथ प्रिंसिपल जेनेट जे, वाईस प्रिंसिपल खुशबू यादव, वर्तिका सिंह, रिंकू मौर्या, नीलम यादव, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, विकास यादव, अभिषेक पांडेय, पल्लवी यादव, पूजा गुप्ता, मुकेश कुमार, आरती चौहान ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया परिनिर्वाण दिवस

मुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, रामजी गुप्ता,आनंद शुक्ला,गंगा प्रसाद,राहुल सिंह,सत्येंद्र उपाध्याय,श्रीकांत पाठक, अमरदेव राम, महेंद्र सिंह, दिनेश आदि रहे।

सावित्री बाई फुले महाविद्यालय में आयोजन

चकिया स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारत गणराज्य के प्रथम विधि व न्यायमंत्री और संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि सभा एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर संगीता सिन्हा और सभी प्राध्यापकों ने बाबा साहेब अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. प्रियंका पटेल, विवेकानंद तिवारी, संजीदा खातून, सुप्रिया सिंह, मानवेन्द्र सिंह, प्यासा गुप्ता, परवीन बानो, डॉ. सरवन कुमार यादव,  रमाकान्त गौड़,  संतोष कुमार, डॉ. कलावती, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. शमशेर बहादुर और डॉ. अंकिता सती सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन, स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन  अर्थशास्त्र विभाग के विश्वप्रकाश शुक्ल ने किया।

Back to top button