fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पुलिस विभाग में अब नौ दिन काम के बाद एक दिन विश्राम, आफ ड्यूटी दिवस पर पुलिसकर्मी फरमाएंगे आराम, जानिए क्या है पुलिस कप्तान का नया फरमान

चंदौली। पुलिसकर्मियों को अब लगातार काम नहीं करना होगा। उन्हें नौ दिन के काम के बाद एक दिन विश्राम दिया जाएगा। दसवां दिन आफ ड्यूटी दिवस होगा। उस दिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगेगी, बल्कि वे सुबह आठ से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक आराम फरमाएंगे। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक के निर्देश के क्रम में एसपी डा. अनिल कुमार ने निर्देश जारी कर दिया है। इसे ड्यूटी के तनाव से पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी।

थाना अथवा यातायात विभाग के पुलिसकर्मियों को थानेदार से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक को सुविधा दी जाएगी। इसके अनुसार लगातार नौ दिनों की ड्यूटी के बाद एक दिन आफ ड्यूटी दिवस होगा। इस दिन पुलिसकर्मी आराम करेंगे। आफ ड्यूटी दिवस सुबह आठ से दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक अनुमन्य होगा। इसके लिए थाना, यातायात पुलिस व डायल -112 में रोस्टर बनाया जाएगा। आफ ड्यूटी को अवकाश नहीं माना जाएगा और न ही इसे अवकाश में जोड़ा जाएगा। आफ ड्यूटी के दिन पुलिसकर्मियों को जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें बैरक अथवा क्वार्टर में ही आराम कराया जाएगा। इसे कोई भी पुलिसकर्मी स्टेशन लीव (जिले से बाहर जाना) के तौर पर प्रयोग नहीं कर सकता। आफ ड्यूटी की व्यवस्था को आपातकालीन रिजर्व के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सभी पुलिसकर्मियों को उपस्थित होना पड़ सकता है। आफ ड्यूटी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की आकस्मिक तौर पर गणना की जाएगी। यदि इस दौरान कोई पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिला तो उसे अगले चार आफ ड्यूटी से वंचित कर दिया जाएगा। आफ ड्यूटी व्यवस्था जिले में 21 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी। एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने पूर्वांचल टाइम्स को बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है 21 सितंबर से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!