fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : कांग्रेस अतिपिछड़ों को साथ लाने को शुरू करेगी दलित गौरव संवाद यात्रा, कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगाएंगे चौपाल, करेंगे रात्रि विश्राम

चंदौली। कांग्रेस अतिपिछड़ों को साथ लाने के लिए दलित गौरव संवाद यात्रा शुरू करेगी। दलित समाज के लोगों के अधिकारों के लिए मांग पत्र भरवाया जाएगा। वहीं कार्यकर्ता गांवों में चौपाल लगाएंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बुधवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय  में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी रूपरेखा पर चर्चा की।

 

उन्होंने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम की परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से संविधान दिवस 26 नवंबर तक कांग्रेस डेढ़ महीने तक दलित समुदाय के बीच अलग-अलग कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से 9 अक्टूबर से दलित अधिकार संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभाओं में कांग्रेस के कार्यकर्ता दलित बहुल गांव में संपर्क करेंगे। इस दौरान दलित जाति के लोगों से निर्धारित प्रारूप पर कुछ सवालों के उत्तर लिए जाएंगे। इसमें उनके अधिकारों परिवार के भरण पोषण, रोजगार सहित अन्य मांगे शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा दलित बहुल गांव में संवाद यात्रा किया जाए। इसके बाद 2024 में हमारी सरकार बनने के बाद दलित जाति के लोगों के द्वारा उठाए गए सभी सवालों का समाधान करते ही उनके पूर्ण अधिकारों की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र की सरकार ने हमेशा दलित जाति के लोगों को उपेक्षा का शिकार बनाया। इसलिए दलित जाति के लोग विकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर दोबारा से रुझान बना चुके हैं। ऐसे में हम उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार बनने के बाद उनकी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Back to top button