fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः नवीन मंडी पहुंचीं विधायक साधना सिंह ने धान खरीद को लेकर अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी

चंदौली। मुगलसराय विधायक और व्यापार मंडल अध्यक्ष साधना सिंह ने शुक्रवार को मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। धान खरीद में लगे अधिकारियों को दो टूक कहा कि शासन के निर्देशानुसार आठ जनवरी से सभी किसानों का धान ऑफलाइन पद्धति खरीदना सुनिश्चित करें। किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

विधायक साधना सिंह ने विगत दिनों आन लाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया था। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा था की सर्वर डाउन होने से किसान टोकन नहीं ले पा रहे, जिससे उनका धान नहीं बिक पा रहा है। मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए धान क्रय प्रक्रिया को ऑफलाइन करने संबंधी निर्देश जारी कर दिया। मंडी समिति पहुंची विधायक ने डिप्टी आरएमओ से धान खरीद के बाबत जानकारी प्राप्त की और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रखने की बात कही।

Back to top button
error: Content is protected !!