fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : साइबर ठगों ने बैंक खातों से उड़ाये 1.50 लाख, पुलिस ने कराये वापस, भुक्तभोगियों के खिले चेहरे

चंदौली। साइबर जालसाज लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। जालसाजों ने पिछले दिनों दो लोगों के बैंक खातों को निशाना बनाते हुए 1.50 लाख रुपये उड़ा दिए। महिला के खाते से फ्राड करके 99,999 रुपये निकाल लिए। वहीं मझवार निवासी व्यक्ति के खाते से जालसाजी कर 50 हजार उड़ा दिए थे। भुक्तभोगियों ने समय रहते एसपी व पुलिस उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद सक्रिय हुई साइबर सेल की टीम ने प्रयास कर पैसे वापस कराये। अपने पैसे वापस पाकर भुक्तभोगियों के चेहरे खिल उठे।

 

कंदवा थाना के अरंगी कुआ गांव निवासी नीलम कुमारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि 23 फरवरी को उनके खाते से 99,999 रुपये निकाल लिए गए। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की। बैंक पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारी से वार्ता की। साथ ही अन्य माध्यमों से साक्ष्य इकट्ठा किए। इसके बाद दबाव बनाकर महिला के पैसे वापस करा दिए। इसी प्रकार मझवार के विनय कुमार भी जालसाजों के शिकार हो गए। उनके खाते से भी 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। उन्होंने भी एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले से अवगत कराया। साइबर सेल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उनके भी पैसे वापस करा दिए। साइबर सेल की टीम में निरीक्षक शरद गुप्ता, मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव, कंप्यूटर आपरेटर अशोक कुमार शर्मा, आरक्षी संतोष कुमार यादव, मनोज चौहान, राहुल यादव आदि रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!