चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः पटरी व्यवसायियों की समस्या को लेकर डीएम से मिले व्यापारी नेता, सौंपा पत्रक

चंदौली। जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह से मिला। व्यापारियों ने मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में यात्री वाहन स्टैंड हटाने से पटरी और रेहड़ी व्यवसायियों को होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। डीएम को तीन सूत्री पत्रक सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और जिला महामंत्री संतोष जायसवाल के नेतृत्व में डीएम से मिले। व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रशासन को जनपद के सभी बाजारों में पटरी और रेहड़ी व्यवसायियों के लिए माकूल व्यवस्था करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने मांगों को उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। साथ ही यह भी कहा कि बैठकों में व्यापार मंडल की भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में विद्यासागर गुप्ता, राम नगीना गुप्ता, अतुल सिंह प्रिंस, सुजीत कुमार उर्फ पवन सेठ, अरविंद अग्रहरि, रिशु जायसवाल, सुरेंद्र केशरी आदि शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!