चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली: सीएम के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव किया जनसंपर्क, लोगों से चंदौली पहुंचने का आह्वान

चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ के छह नवंबर को संभावित जनपद आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के खासा उत्साह देखा जा रहा है। नवंबर को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों से चंदौली पहुंचने की अपीलन की। चकिया विधायक क्षेत्र के लोगों से मिले तो बीजेपी के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भी गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी।

विधायक व बीजेपी नेताओं ने चकिया में किया जनसंपर्क
नगर पंचायत चकिया वार्ड नंबर 10 में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व मंडल उपाध्यक्ष अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया व ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीएम की जनसभा में पहुंचने की अपील की। विधायक कैलाश खरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के लोगों को बड़ी सौगात देंगे। मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हर्ष की बात है चकिया नगर से अधिक से अधिक संख्या में लोग योगी जी को सुनने जाएं। हम लोगों को पूरी ताकत से लग जाना है। जिला संयोजक दिव्या जायसवाल ने कहा कि जिले का विकास निरंतर तेज गति से हो रहा है ऐसे में सीएम के आगमन के बाद विकास कार्यों को और भी गति मिलेगी। इस दौरान गौरव श्रीवास्तव, अरविंद मोदनवाल, सुशील पांडे, प्यारे लाल सोनकर, सरदार जीत सिंह, मनोज जायसवाल , अनिल सिंह, रिंकू मोदनवाल, घनश्याम बाबा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी नेता सूर्यमुनी तिवारी ने किया जनसंपर्क
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हर्ष की बात है। चंदौली सैदपुर मार्ग सहित लगभग 825 करोड़ रुपए की लोककल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सकलडीहा विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में लोग योगी जी को सुनने जाएं। कोड़रिया, खगवल, फगुईयां, गोकुलपुर, बसिला, नसीरपुर, दौरी कोट, बर्थरा कला, पिपरी आदि गावों में जनसंपर्क किया। इस मौके पर रामसुंदर चौहान, डॉ शंभूनाथ, विजय गुप्ता, अरूण मिश्रा, गायत्री तिवारी, सतीश दूबे, सियाराम मिश्रा, मिंटू चौबे, रामभरोस गुप्ता, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!