
चंदौली। भुपौली उपकेंद्र के पैनल में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे केबल धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया। इस गड़बड़ी के चलते फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमर भरी गर्मी में उपभोक्ता तिलमिला उठे। लोगों के समक्ष पानी व बिजली का संकट पैदा हो गया। अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि केबल जलने से आपूर्ति ठप हुई है। विभागीय कर्मचारी कार्य में जुटे हैं। देर रात तक समस्या दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि प्रभावित उपभोक्ता बिजली के आने का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को फोन कर जानकारी लेते नजर आए।