fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौली में प्रधान के 365 पद अनुसूचित व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, जानिए प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति

चंदौली। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव में आरक्षण का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जबकि ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए भी आरक्षण की रूपरेखा तय कर दी गई है। हालांकि ग्राम पंचायतवार आरक्षण सूची जिला प्रशासन के प्रस्ताव के अनुसार जारी की जाएगी। चंदौली जनपद की बात करें तो यहां प्रधान के 365 पद अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि 121 पदों पर महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। 248 पद अनारक्षित रहेंगे। किसी भी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।
चंदौली में कुल 734 ग्राम पंचायतें हैं। 248 पदों को अनारक्षित की श्रेणी में रखा गया है जबकि 121 पदों पर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए 166 पद आरक्षित किए गए हैं, जिसमें 57 महिला तो शेष पर पुरुष उम्मीदवार होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 199 पद आरक्षित हैं। इनमें 129 पर पुरुष तो 70 पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतवार आरक्षण की जारी की जाएगी। लेकिन शासन की ओर से तय किए गए आरक्षण के अनुसार की प्रस्ताव तैयार करना होगा। हालांकि आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावा और आपत्तियां भी ली जाएंगी लेकिन सूची जारी करने में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की गई तो बदलाव की गुंजाइश नहीं करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के बाद लोगों की नजर ग्राम पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर टिक गई है।

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!