चंदौलीराज्य/जिलाहेल्थ

सावधान ! चंदौली में मिले कोरोना के 13 मामले, लापरवाही पड़ सकती है भारी

चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से काबू में है, लेकिन शुक्रवार को एक साथ 13 लोगों के संक्रमित पाए जाने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं लोगों के लिए लापरवाही भारी पड़ सकती है। संक्रमितों में पांच पुरूष व आठ महिलाएं शामिल हैं। सभी की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। ताकि संक्रमण और न फैलने पाए।

सभी संक्रमित स्थानीय निवासी हैं। इसमें बरहनी ब्लाक के दो, चकिया तीन, नौगढ़ दो, नियामताबाद दो, शहाबगंज एक व तीन सदर ब्लाक के रहने वाले हैं। शुक्रवार को कुल 1344 सैंपल की जांच कराई गई थी। संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। जिले में कोरोना के अब तक कुल 17,997 केस मिल चुके हैं। इसमें एक्टिव केस की संख्या 33 है। अब तक 17584 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!