चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

बीडीसी उपचुनाव में चकिया में गहमागहमी के बीच प्रतीक चिन्हों का आवंटन, दो प्रत्याशियों ने वापस ली दावेदारी

मुरली श्याम

चंदौली। ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को नामवापसी और प्रतीक चिन्हों के आवंटन की प्रकिया संपन्न हुई। चकिया ब्लाक में बीडीसी के दो रिक्त पदों पर चुनाव होने हैं। सिकंदरपुर वार्ड संख्या पांच से दो प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले। शेष बचे तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत उतरौत में किसी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

सिकंदरपुर क्षेत्र पंचायत सीट सबसे चुनौती वाली सीट मानी जा रही है। यहां डॉ नंदकिशोर सिंह, वर्तमान प्रमुख शंभू नाथ यादव के पुत्र संजय यादव, नाजनीन बानो के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल सकती है। मोहम्म्द यूसुफ और मोहम्मद अशरफ ने अपना पर्चा वापस ले लिया। यहां से चुनाव जीतने वालों की नजर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भी रहेगी। वहीं क्षेत्र पंचायत सीट उतरौत की बात करें तो पूर्व प्रधान की पुत्री काजल मौर्या, आभा सिंह पत्नी नंदकिशोर सिंह, संध्या, प्रेमा, संयोगिता और कुसुमलता चुनाव में जोर आजमाइश करेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!